जोड़ों का दर्द (आर्थ्राल्जिया) क्या है?

post image
Joint Pain  Hindi: आमतौर पर लोग अक्सर जोड़ों के दर्द (आर्थ्राल्जिया) को अर्थराइटिस (गठिया) की बीमारी समझ लेते हैं। हालांकि, गठिया और जोड़ों का दर्द (आर्थ्राल्जिया) दोनों अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। रूमेटाइड अर्थराइटिस की स्थिति में शरीर के जोड़ों में दर्द और जोड़ों में सूजन की समस्या हो सकती है। हालांकि, जोड़ों के दर्द और रुमेटीइड गठिया के लक्षणों के बीच अंतर करना मुश्किल हो सकता है।

दोनों के बीच के अंतर को समझने के लिए आप निम्न बातों का ध्यान रख सकते हैं, जिनमें शामिल हैंः

जोड़ों का दर्द के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Joint Pain Hindi)

जोड़ों का दर्द के लक्षण निम्न हो सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
  • चलने में परेशानी होना
  • उठने-बैठने में परेशानी होना
  • जोड़ों में अकड़न महसूस करना
  • जोड़ों की त्वचा का लाल होना
  • जोड़ों के आसपास का क्षेत्र में सूजन होना
  • जोड़ों का दर्द तीन दिनों या उससे अधिक समय तक बना रहना
  • अज्ञात कारणों से बुखार होना
सामान्य तौर पर, ये लक्षण आमतौर पर कुछ दिनों के भीतर अपने आप चले जाते हैं, लेकिन यदि उपरोक्त में से कोई भी लक्षण एक सप्ताह से अधिक समय तक बना रहता है या बिगड़ जाता है, तो आपको जल्द ही अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

साथ ही, आपको निम्नलिखित स्थितियों में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, जैसे:
  • जोड़ों में गंभरी चोट लगना
  • जोड़ों की विकृति

जोड़ों का दर्द के क्या कारण हो सकते हैं? (Cause of Joint Pain Hindi)

जोड़ों का दर्द के निम्न कारण हो सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
  • गंभीर चोट लगना
  • अर्थराइटिस की समस्या होना
  • जोड़ों में संक्रमण होना
  • किसी कारण जोड़ों में मोच आना
  • जोड़ों के बीच का ग्रीस या तरल पदार्थ का उत्पादन प्रभावित होना

निदान : Diagnosis of Joint Pain Hindi

आर्थ्राल्जिया (जोड़ों के दर्द) का पता लगाने के लिए डॉक्टर आपके शारीरिक लक्षणों के आधार पर आपको निम्न टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं, जिसमें शामिल हो सकते हैंः
  • एक्स-रे (X-ray)
  • ब्लड टेस्ट (Blood test)
  • बायोप्सी (Biopsy)

उपचार - Joint Pain Treatment Hindi

आपके लक्षणों और कारणों के आधार पर आपके डॉक्टर (जोड़ों के दर्द) का उपचार करने के लिए उचित सलाह या प्रक्रिया अपना सकते हैं अगर आपका इससे जुड़ा किसी तरह का कोई सवाल है, तो इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए Dr. Rahul Mathur से परामर्श करें।

डॉक्टर के बारे में:

डॉ राहुल माथुर जयपुर शहर के सबसे प्रसिद्ध General Physician in Jaipur हैं, उन्होंने Internal Medicine में UK से अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कई चिकित्सा शिविरों का संचालन करते हुए उन्होंने एपेक्स, मेट्रो अस्पताल और जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में काम किया है।  डॉ राहुल माथुर जोड़ो के दर्द के उपचार के लिए जयपुर से सर्वश्रेस्ठ फिजिशियन में से एक है। 

अगर आप भी जोड़ो के दर्द से परेशान है तो आप उनसे अपॉइंटमेंट ले सकते है।